Main architecture of Shri Kesariyaji Tirth

श्री केसरियाजी मंदिर

ऋषभदेव, राजस्थान

Bhagwan Rishabhdeo

भगवान ऋषभदेव

प्राचीनतम तीर्थ स्थलों में भगवान श्री ऋषभदेव का तीर्थ अपनी भव्यता, चमत्कार तथा कला की दृष्टि से अलौकिक है। भगवान श्री ऋषभदेव (आदिनाथ), जो जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर हैं, उनकी यह मनमोहक और चमत्कारी प्रतिमा पूरे विश्व में पूजनीय है। मेवाड़ के चार प्रमुख तीर्थ धामों—श्री नाथजी, श्री एकलिंगजी, श्री चारभुजाजी एवं श्री केशरियाजी—का विशिष्ट महत्व विभिन्न सम्प्रदायों के लिये है, जिसमें ऋषभदेव तीर्थ सभी धर्मावलम्बियों के लिये एक अद्वितीय पावन स्थल है। यहाँ जैन, हिंदू, वैष्णव और स्थानीय समुदाय के लोग बिना किसी भेद-भाव के, एक साथ अत्यंत शांति और श्रद्धा से प्रार्थना करते हैं। यह भव्य मंदिर अरावली की प्राकृतिक छटाओं के बीच, उदयपुर जिला मुख्यालय से 69 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 से जुड़ा हुआ है।

    श्री केसरियाजी मंदिर | ऋषभदेव, राजस्थान