है ये पावन भूमि

है ये पावन भूमि, यहाँ बार बार आना आदिनाथ के चरणों में, आकर के झुक जाना .... 2 तेरे मस्तक मुकुट है, तेरे कानों में कुण्डल है .... 2 तूँ करुणा सागर है, मुझ पर करुणा करना है ये पावन भूमि... तेरा तीर्थ सुन्दर है, तूँ प्राणों से प्यारा है .... 2 मेरी विनती सुन लेना, बेड़ा पार लगा देना है ये पावन भूमि... तेरी सांवली सूरत ये, मेरे मन को लुभाती है .... 2 प्रभु मेरी भक्ति का स्वीकार तू कर लेना है ये पावन भूमि... शांतिनाथ के चरणों में आकर के झुक जाना है ये पावन भूमि...

श्री केसरियाजी मंदिर, ऋषभदेव

    है ये पावन भूमि | श्री केसरियाजी मंदिर